Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra earthquake

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

Maharashtra
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंदोली-कोयना इलाके में शनिवार रात रिक्टर पैमाने पर साढ़े चार की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यहां बताया कि भूकंप का झटका शनिवार रात तकरीबन 10 बजकर 22 मिनट पर  आया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र कोल्हापुर के शाहूवादी तालुका में धकाले गांव के निकट था। उन्होंने बताया कि और सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आईएस के खात्मे के लिए इराक ने बनाया प्लान