1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Madhya Pradesh by election 2021

मप्र में 26 लाख मतदाना करेंगे 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Madhya Pradesh by election 2021
मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा क्षेत्र के लिए उप चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 30 अक्टूबर को साढ़े 26 लाख मतदाता 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सशस्त्र बलों की 50 और एमपी एसएएफ की 8 कंपनियां तैनात की गई हैं। उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, अब देखना दिलचस्‍प होगा कि विजय किसको हासिल होती है।

प्रदेश के 3 विधानसभा रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर के अलावा खंडवा संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा। जिसमें कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें खंडवा में 16, रैगांव में 16, पृथ्वीपुर में 10 और जोबट में 6 हैं।

प्रदेश में होने जा रहे इन उप चुनावों में खंडवा संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 68 हजार 805, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 98 हजार 542, रैगांव (अजा) में 2 लाख 7 हजार 443, जोबट (अजजा) में 2 लाख 75 हजार 214 मतदाता हैं। इस तरह कुल 26 लाख 50 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की शुरुआत 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से होगी। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस उपचुनाव के लिए 2910 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 543 सहायक केंद्र भी बनाए गए हैं। 24 हजार कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। 
अगला लेख
Timeline of Aryan Khan case : 25 दिन बाद 'मन्नत' में लौटी खुशियां, पढ़िए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से जमानत तक पूरा घटनाक्रम...