मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Lohia Trust, meeting, Akhilesh Yadav, Ramgopal Yadav
Written By अवनीश कुमार

लोहिया ट्रस्ट की बैठक में उपस्थित नहीं हुए अखिलेश व राम गोपाल....

Lohia Trust
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को हुई लोहिया ट्रस्ट की बैठक में समाजवादी के घर के अंदर चल रही आपसी रार एक बार फिर देखेने को मिली, जब लोहिया ट्रस्ट अहम बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राम गोपाल यादव उपस्थित नहीं हुए। इस बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कर रहे थे। जबकि बैठक में शिवपाल सिंह यादव तथा भगवती सिंह के साथ समाजवाद के तमाम पुरोधा मौजूद थे। 
 
इस बैठक के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें राम मनोहर लोहिया के विचार के प्रचार पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस बैठक में सभी ट्रस्ट सदस्यों को आमंत्रित किया गया था और सभी को पहले से सूचना भी दी गई थी। जब पत्रकारों ने शिवपाल सिंह यादव से अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के न आने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अखिलेश और रामगोपाल यादव व्यस्तता के चलते नहीं आए होंगे और शिवपाल सिंह ने उम्मीद जताई कि अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव अगली बैठक में आ जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी लोग पार्टी में एक रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई बिखराव नहीं है, सारी खबरें बेबुनियाद हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट के 4 सदस्य बदल दिए हैं। अखिलेश यादव के बेहद करीबी तथा विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के साथ ही विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री अहमद हसन, उषा वर्मा व अशोक शाक्य को लोहिया ट्रस्ट से हटा दिया है। 
ये भी पढ़ें
चीन में 7.0 तीव्रता का भूकंप