1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lockdown in Raipur from 9 to 19 April

बड़ी खबर, रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक Lockdown

Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (coronavirus) के मामलों के बीच राजधानी रायपुर में 10 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम से 19 अप्रैल की सुबह तक सब बंद रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं-  मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और दूध वालों को शर्तों के साथ छूट रहेगी। आदेश में यह भी गया है कि उद्योग संचालन के लिए परिसर में ही मजदूरों के रहने का इंतजाम करना होगा। 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 से 10 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में 9921 मामले सामने आए हैं। इस समय राज्य में 3 लाख 43 हजार 990 मामले सामने आए हैं।