सम्बंधित जानकारी
- 'किसान मारो, पंजाब मारो' षड्यंत्र का हिस्सा हैं कृषि विधेयक : अमरिंदर सिंह
- मंत्रियों एवं सांसदों के वेतन भत्ते में होगी 30% की कटौती, विधेयकों को राज्यसभा की मिली मंजूरी
- किसान विधेयक से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जो जानना है जरूरी...
- पीएम मोदी बोले, कृषि विधेयक किसानों के हित में, रक्षा कवच का काम करेगा
- कृषि से जुड़े 3 विधेयकों को केजरीवाल ने बताया किसान विरोधी, कहा-पार्टी इनके विरोध में करेगी मतदान
Indebted farmer | प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव के निकट कर्जदार किसान ने की खुदकुशी
चंडीगढ़। पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि संबंधी नए विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 70 साल के एक किसान की किसी जहरीले पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मनसा जिले के अक्कनवाली गांव निवासी प्रीतम सिंह ने शुक्रवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
सिंह भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) द्वारा 15 सितंबर से बादल गांव में आयोजित प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। यह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पैतृक गांव है। पुलिस ने कहा कि अभी पता नहीं चला है कि किसान के यह कदम क्यों उठाया?
किसान संगठन का कहना है कि प्रीतम सिंह पर कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह ने मांग की कि मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए। (भाषा)
