1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. leopard at bhuvneshwar airport

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

bhuvneshwar airport
bhuvneshwar news in hindi : ओडिशा वन विभाग के कर्मियों ने भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को तेंदुआ देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक एक महिला ने हवाई अड्डे के डंप यार्ड (कबाड़) क्षेत्र के पास एक तेंदुए को देखने का दावा किया।
 
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जाल और अन्य उपकरण लेकर इलाके की तलाशी ली, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।
 
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह में डंप यार्ड में काम करने वाली महिला ने दावा किया कि उसने वहां एक तेंदुआ देखा है। हालांकि, उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर में तलाशी अभियान के दौरान केवल सियार के पैरों के निशान ही मिले।
 
वर्ष 2019 में, वन विभाग के अधिकारियों ने भुवनेश्वर हवाई अड्डा परिसर से एक तेंदुए को पकड़ा था और उसे पास के चंदका जंगल में छोड़ दिया था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें