सम्बंधित जानकारी
- अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- जम्मू से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले हजारों श्रद्धालु
- कश्मीर में भारी बारिश, अमरनाथ यात्रा स्थगित
- अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए
- 82 साल के राज्यपाल ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए मौसम बना खलनायक
बालटाल के रास्ते अमरनाथ जा रहे थे, 5 तीर्थयात्रियों की मौत
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर मंगलवार रात भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ। हादसे में चार पुरुषों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को बालटाल आधार अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल तथा बचाव एजेंसियां काम में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण बीते शनिवार से यात्रा रुकी हुई थी। मंगलवार को मौसम साफ होने पर यात्रा को शुरू किया गया था।
बालटाल आधार शिविर पर अचानक बाढ़ आई : जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर बालटाल के कार पार्किंग स्थल पर मंगलवार को अचानक से बाढ़ आ गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
