1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lalu Yadav targeted Chief Minister Nitish Kumar

लालू का नीतीश पर पलटवार, हम काहे किसी को गोली मारेंगे, अपने आप ही मर जाओगे...

हमने नीतीश सरकार के विसर्जन की बात कही थी, मगर उन्होंने इसका मतलब गोली मारने से लगा लिया।

Lalu Yadav
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एक बार फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की 'गोली मारने वाली' टिप्पणी पर बोलते हुए कहा कि हम काहे किसी को गोली मारेंगे, आप अपने आप मर जाओगे। 
 
उल्लेखनीय है कि राजद मुखिया लालू यादव लंबे समय से जेल में बंद थे और अब वहां से छूटने के बाद पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। लालू 6 साल बाद बिहार में चुनावी मंच पर नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने नीतीश सरकार के विसर्जन की बात कही थी, मगर उन्होंने इसका मतलब गोली मारने से लगा लिया। 
 
तारापुर में रैली में अपने ठेठ अंदाज में लालू ने कहा कि हमने नीतीश कुमार सरकार के विसर्जन की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इसका अर्थ गोली मारने से लगा लिया। 'हम काहे किसी को गोली मारेंगे, ऊ अपने मर जाएगा।' नीतीश कुमार डर गए हैं।
 
लालू यादव ने अपने पुत्र की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। सभी एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है।
अगला लेख
चीन के 4 लाख की आबादी वाले Lanzhou में 6 Corona संक्रमित मिलने के बाद लॉकडाउन