1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kupwara Jammu Kashmir
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (22:05 IST)

कूपवाड़ा में पाक के संघर्षविराम उल्लंघन में सेना के दो अधिकारी शहीद

Kupwara
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए।
 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि केरन सेक्टर में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। गोलीबारी में एक जूनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया।