गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. korba drunken youth earth poisonous snake
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (09:18 IST)

छत्तीसगढ़ में सांप मार कर खा गए, अस्पताल में भर्ती

korba
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक घर में सांप निकलने पर लोगों ने उसे मार दिया और आधा अधूरा जलाकर फेंक दिया। पास ही रहने वाले 2 नसेड़ियों ने जले सांप को खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
कोरबा शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीते रविवार को हुए इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने सांप का मुंह खा लिया और दूसरा उसकी पूंछ खा गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
पुलिस सांप के शव का जला अवशेष बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों का कहना है कि मना करने के बाद भी दोनों युवक नहीं माने और जहरीले सांप को खा लिया।
ये भी पढ़ें
किसान महापंचायत में अन्नदाताओं का डटे रहने का ऐलान