1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala Relief Fund, Kolkata

केरल की बाढ़ में 'नन्हा सहयोग', मासूम बच्ची ने राहत कोष में दान किए गुल्लक के पैसे

Kerala Relief Fund
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता की चार वर्षीय एक बच्ची ने गुल्लक में बचाए अपने पैसे माकपा द्वारा बनाए गए केरल राहत कोष के लिए दे दिए।


जाधवपुर की रहने वाली अपराजिता साहा को उसके जन्मदिन पर उपहारों में 14800 रुपए मिले थे। ये रुपए उसने अपनी डांस कक्षाओं के लिए रिहर्सल करने के वास्ते एक सीडी प्लेयर खरीदने के लिए रखे थे।

यह राशि उसने यहां राज्य पार्टी कार्यालय में माकपा नेता बिमान बोस को सौंप दी। टीवी चैनलों पर केरल का दृश्य देखे जाने के बाद उसने विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए राशि दान करने  का निर्णय लिया। (भाषा)
अगला लेख
रुपया फिर 70 के पार