1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kedarnath mandir closed for winter season

बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, शीतकाल के बाद फिर खुलेंगे पट

kedarnath mandir
Kedarnath dham news in hindi : उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि विधान से बंद कर दिए गए। मंदिर के पट अब शीतकाल के बाद मई में खुलेंगे।
 
भाईदूज पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सुबह 8.30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
 
कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए रवाना हुई। डोली रामपुर, गुप्त काशी होते हुए पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल में इसी स्थान पर बाबा केदार के दर्शन होंगे। 
 
यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैयादूज के पर्व पर दोपहर 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेगी। यहां श्रद्धालु यमुना जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन व पूजन कर सकेंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल