Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir PDP Jammu-Kashmir Terrorist

कश्मीर में पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या

Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कुछ आतंकवादियों ने शनिवार को एक पीडीपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पीडीपी कार्यकर्ता के घर के पास ही हुई।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में सत्ताधारी पीडीपी के कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक पर्रे को अनंतनाग जिले के दियालगाम में उनके घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी। सरकारी ठेकेदार का काम करने वाले इशाक पर्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आदिवासी बच्चों ने बनाए पर्यावरण हितैषी गणेश