सोमवार, 29 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. करतारपुर साहिब में 1467 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, 9 नवंबर के बाद से सर्वाधिक
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 नवंबर 2019 (16:51 IST)

करतारपुर साहिब में 1467 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, 9 नवंबर के बाद से सर्वाधिक

Kartarpur Sahib Pakistan | करतारपुर साहिब में 1467 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, 9 नवंबर के बाद से सर्वाधिक
डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रविवार को बढ़कर 1,467 हो गई, जो 9 नवंबर को करतारपुर गलियारे के खुलने के बाद अब तक सबसे अधिक है।
 
अधिकारियों ने बताया कि ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इससे पहले कभी 700 से अधिक नहीं हुई। आव्रजन अधिकारियों को उम्मीद है कि लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी होने के बाद इस संख्या में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने में सुविधा केंद्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
रावी दर्शन अभिलाषी संस्था के महासचिव तथा दिवंगत कुलदीप सिंह वडाला के विश्वस्त सहयोगी गुरविंदर बाजवा ने दरबार साहिब जाने के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह शर्त खत्म की जाएगी, तीर्थयात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों के पासपोर्ट नहीं है, लेकिन वे करतारपुर साहिब जाना चाहते हैं।