PM Modi | जब कैप्टन अमरिंदर की परेशानी देख PM मोदी ने मंगाई पीढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद लंगर में बैठे। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री जब उद्घाटन के बाद लंगर में बैठे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनके साथ बैठे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देखा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को जमीन पर थाली रखकर खाना खाने पर परेशानी हो रही थी।
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान उनकी तरफ गया, उन्होंने अमरिंदर सिंह के लिए पीढ़ी मंगवाई। कैप्टन अमरिंदर सिंह को पीढ़ी देने के बाद प्रधानमंत्री के लिए भी पीढ़ी रखी गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
PM Modi asks for a small table to be arranged for @capt_amarinder ji to eat food at the langar due to his health issues but refuses one for himself
— Ranveer Gupta (@RanveerBjp4588) November 10, 2019
These little gestures by @narendramodi ji wins hearts every time. #KartarpurCorridor #KartarpurSahib pic.twitter.com/CUH18gMkvw
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान उनकी तरफ गया, उन्होंने अमरिंदर सिंह के लिए पीढ़ी मंगवाई। कैप्टन अमरिंदर सिंह को पीढ़ी देने के बाद प्रधानमंत्री के लिए भी पीढ़ी रखी गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन पर ही थाली रखकर लंगर चखा। पीएम मोदी की इस सादगी की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
