1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Karnataka JDS legislator political drama

कर्नाटक : जेडीएस विधायक को पार्टी छोड़ने के बदले 40 करोड़ रुपए के ऑफर का वीडियो वायरल, भाजपा पर लगा आरोप

Karnataka
बेंगलुरू। कर्नाटक में एक जेडीएस विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे यह दावा करते नजर आते हैं कि उन्हें 40 करोड़ रुपए नकदी की पेशकश की गई। कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा एचडी कुमारस्वामी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
 
हालांकि विधायक के. महादेव ने अपने पिरियापटना निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत में यह नहीं बताया कि उन्हें किसने नकदी देने की पेशकश की। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार की रकम का इस्तेमाल कर रही है।
 
प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वीडियो में महादेव ने दावा किया कि कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जरकिहोली ने गठबंधन के साथ रहने के लिए 80 करोड़ रुपये की मांग की थी।
अगला लेख
प्रदेश संगठन नहीं पार्टी हाईकमान करेगा 'बल्लामार' विधायक आकाश विजयवर्गीय पर एक्शन का फैसला