1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. karnataka flood house collapse in kodagu district

अब कर्नाटक में बाढ़ से तबाही, देखते ही देखते मकान कई फुट आगे खिसक गया (वीडियो)

केरल
केरल में तबाही के बाद अब बेंगलुरु से 260 किलोमीटर दूरी पर स्थित कर्नाटक के कोडगू जिले में भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि कोडगू जाने वाली सभी बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और वहां व्यापक बचाव अभियान शुरू किया गया है। यहां पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में फंसे लोगों को बचाने के लिये सेना बचाव अभियान में जुट गई है।  
 
केरल से लगे हुए कर्नाटक के 6 जिलों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं हो रही हैं। यहां भी नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस समय बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य का कोडगू जिला है जो केरल से बिलकुल सटा हुआ है।
कोडगू के स्थानीय निवासी सोशल मीडिया पर यहां आई त्रासदी के वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भूस्खलन की वजह से पक्के मकान भी भरभरा के जमींदोज हो रहे हैं। यहीं नहीं इलाके की सड़के नदियों जैसे बह रही हैं। 
अगला लेख
दो शराबी युवतियों ने हाईवे पर मचाया हंगामा