1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kanpur Uttar Pradesh Parampurwa

जरा सी बात पर जल उठा परमपुरवा.......

Kanpur
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कल्यानपुर के अन्तर्गत रावतपुर में हुए बवाल को पुलिस जैसे तैसे शान्त कर ही पाई थी कि देर शाम कानपुर के थाना जूही के अन्तर्गत जूही परमपुरवा में मोहर्रम का जुलूस दूसरे रास्ते से निकालने के विरोध में पथराव और आगजनी हो गई।
पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें भगाने के लिए रबर बुलेट चलाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के पीछे मुख्य विवाद नए रूट से मोहर्रम का जुलूस निकालना बताया जा रहा है, जिसे लेकर एक पक्ष पुलिस से उलझ गया। सामने के एक मकान से पुलिस पर और दूसरे पक्ष पर पथराव किया गया तो लोग भड़क गए।
इसके बाद दोनों पक्षों की और से जबरदस्त पथराव हुआ। जिस मकान से पथराव किया गया था, उसमें आग लगा दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंच गई और आग बुझा दी। इस बीच भीड़ ने एक वैन और कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया। देखते-देखते पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया और दोनों तरफ से भारी भीड़ सड़क पर आ गई।
 
भीड़ के आगे पुलिस केवल मूक दर्शक बनी रही। भीड़ ने पुलिस की जीप तोड़ डाली और परम्पुरवा चौकी में भी घुसकर तोड़फोड़ की। डीआईजी समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में कर पाए लेकिन क्षेत्र में तनाव बरकरार है। 
पथराव और आगजनी में एसपी साउथ और एक दरोगा समेत 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तनाव को शांत करने के लिया पूरा पुलिस प्रशासन लगा हुआ है।

वैसे रविवार को मोहर्रम के जुलूस को लेकर उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में जमकर बवाल मचा। कानपुर के अलावा बलिया और कुशीनगर में जुलूस के बाद पथराव हुआ।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
मार्सेय स्टेशन पर चाकू से हमले में दो लोग की मौत