1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Marseille Station Knife

मार्सेय स्टेशन पर चाकू से हमले में दो लोग की मौत

Marseille Station
मार्सेय। चाकू लिए एक शख्स ने दक्षिण फ्रांस के मार्सेय शहर के मुख्य ट्रेन स्टेशन पर आज दो लोगों की हत्या कर दी, जिसके बाद सैनिकों ने उसे गोली मार दी।
 
स्थानीय अधिकारी ओलिवर दे माजिएरेज ने एएफपी ने बताया, ‘दो पीड़ितों को चाकू मारकर हलाक कर दिया गया।’ स्थानीय अभियोजक जैवियर ताराबे ने बताया कि सैनिकों ने हमलावर को गोली मार दी।
 
इस बीच, मार्सेय पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वह सेंट चार्ल्स स्टेश के इर्दगिर्द के इलाके में जाने से परहेज करें। (भाषा) 
अगला लेख
करबला में मातम मना रहे शिया जायरीन का हुजूम