1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kangana Ranaut targeted Vir Das

कंगना रनौत के निशाने पर वीर दास, टिप्पणी को बताया सॉफ्ट आतंकवाद

Kangana Ranaut
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब अभिनेता वीर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना ने वीर की टिप्पणी को 'सॉफ्ट आतंकवाद' करार दिया है। 
 
भारत में 'औरतों की दिन में पूजा और रात में गैंगरेप' वाले वीर दास के बयान पर कंगना ने टिप्पणी करते हुए दास के बयान को 'सॉफ्ट आतंकवाद' करार दिया। कंगना ने कहा कि यह एक ऐसे घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण है, जो किसी भी चीज में अच्छा नहीं है। सोशल मीडिया पर खुली राय रखने वाली कंगना ने वीर दास के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। 
 
कंगना ने कहा- जब आप सभी भारतीय पुरुषों को गैंग रेपिस्ट के तौर पर जनरलाइज करते हैं तो आप नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं। साथ ही दुनिया में भारतीयों का अपमान भी करते हैं। यह एक तरह का 'सॉफ्ट आतंकवाद' है। दरअसल, वीर दास ने भारत के दोगला होने की बात कही थी। वीर दास ने कहा था कि भारत में दिन में लोग औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कंगना ने हाल ही में कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली हुई आजादी थी, जबकि असली आजादी 2014 में मिली थी। कंगना ने महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। 
 
अगला लेख
Corona Vaccination में बड़ी कामयाबी, 2 खुराक ले चुके लोगों की संख्‍या हुई 1 खुराक लेने वालों से ज्‍यादा