1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kamal hasan and Rajnikant on one stage

एक मंच पर नजर आए रजनीकांत और कमल हासन

Kamal hasan
चेन्नई। कमल हासन के राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर चल रहे कयासों के बीच तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े दो शीर्ष अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में मंच साझा किया।
 
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गत 31 दिसंबर को अपनी पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले रजनीकांत और हासन एक फिल्म के मुहूर्त में शामिल हुए। राजनीति में हासन के साथ गठबंधन करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा, 'यह समय बताएगा। देखिए आगे क्या होता है' 
 
अन्नाद्रमुक संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन की मुख्य भूमिका वाली 1973 की सुपरहिट फिल्म ‘उलगाम सुतरुम वालीबन’ की सीक्वल ‘किझाक्कु अफ्रीकाविल राजू’ के मुहूर्त के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। (भाषा) 
अगला लेख
मोशे के दादा बोले, बच्चों को आतंकवाद सिखाना छोड़े पाकिस्तान