Daily Horoscope
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kailash Vijayvargiya warns Mamta Banerjee

हिंसा से कैलाश विजयवर्गीय नाराज, ममता बनर्जी को दी यह धमकी...

Kailash Vijayvargiya
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय महासजिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हिंसा न अपनाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
 
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस तो सिर्फ बंगाल में है, लेकिन भाजपा पूरे देश में है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, जहां भी जाएंगे, आपको भाजपा के नेता व समर्थक मिलेंगे। अगर हम लोग हिंसा शुरू कर दें, तो क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश में कहीं घूम पाएंगी?
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'अगर तृणमूल हिंसा का मार्ग अपनाने की कोशिश करती है, तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।' भाजपा नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सांसदों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मंगलवार को कोलकाता के मध्य में स्थित बीजेपी मुख्यालय पर तृणमूल के समर्थकों ने पथराव किया।
ये भी पढ़ें
नकदी संकट से एयर इंडिया परेशान, समय पर नहीं दे सका वेतन