1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Judge dies after accident in Dhanbad

धनबाद में मॉर्निंग वॉक कर रहे जज को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत

Dhanbad
धनबाद। झारखंड के धनबाद में मॉर्निंग वॉक कर रहे जिला और सत्र न्यायाधिश उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इस घटना में जज की मौत हो गई।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक ऑटो जज को टक्कर मारते दिखाई दे रहा है। हालांकि जज को टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया। अब तक उस ऑटो का पता नहीं चल सका है जिसने जज को टक्कर मारी थी।
 
हादसे के तुरंत बाद आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
CLAT Results : क्लैट का परीक्षा परिणाम घोषित