जया शेट्टी मर्डर केस में गैंगस्टर छोटा राजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द
गैंगस्टर छोटा राजन को सुप्रीम कोर्ट से बडा झटका मिला है। कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है। दरअसल, 2001 में हुई होटल व्यावसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में अंडर्वल्ड सरगना छोटा राजन को आजीवन कारावाज की सजा मिली थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस जमानत को रद्द कर दिया है। CBI ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा निलंबित करने के फैसले पर रोक लगा दी है।
दरअसल पिछले साल मई में एक विशेष अदालत ने जया शेट्टी की हत्या के लिए राजन को दोषी ठहराया था, उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फिर राजन ने इस सजा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। फिर 23 अक्टूबर, 2024 को अपने आदेश में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसकी सजा निलंबित कर दी और जमानत दे दी।
हालांकि वह जेल से बाहर नहीं आया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छोटा राजन पहले ही दूसरे मामलों में सजा काट रहा है, वो पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। ऐसे में बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत के रद्द करने का भी कोई असर नहीं पड़ेगा। वो पहले की तरह ही जेल में बना रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि छोटा राजन 27 साल तक भगोड़ा रहा है। वो जिन केसों में बरी हुआ वो गवाहों के बयान ना देने के कारण हुआ है।
Edited By: Navin Rangiyal
Edited By: Navin Rangiyal

