शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Journalist Arun Sadhu
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:56 IST)

जाने-माने पत्रकार, लेखक अरुण साधु का निधन

जाने-माने पत्रकार, लेखक अरुण साधु का निधन - Journalist Arun Sadhu
मुंबई। जाने-माने पत्रकार एवं लेखक अरुण साधु का हृदय संबंधी बीमारी के कारण रविवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि साधु ने सियोन अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें हृदय  संबंधी बीमारी के कारण रविवार को भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और  उन्हें आईसीयू में वेंटीलेंटर पर रखा गया था।
 
अस्पताल की प्रभारी डीन डॉ. जयमोंडकर ने कहा कि वे कार्डियोमायोपैथी (हृदय की  मांसपेशियों संबंधी रोग) से पीड़ित थे। उन्हें उनके पहले उपन्यास 'मुंबई दिनांक' एवं उनकी  पुस्तक 'सिंहासन' के लिए जाना जाता है। 'सिंहासन' पर बाद में एक मराठी फिल्म बनाई  गई थी।
 
कई समाचार-पत्रों के साथ काम करने वाले साधु ने हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी में विभिन्न  उपन्यास लिखे जिनके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। उन्हें भारतीय भाषा  परिषद, एनसी केल्कर और आचार्य अत्रे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
 
साधु ने कई लघु कहानियों के अलावा शिवसेना के उदय, वियतनाम युद्ध और चीनी क्रांति  के बारे में भी लिखा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मुलायम बोले- जिसने अपने बाप को धोखा दिया, वह किस्मत का धनी नहीं