शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. jharkhand cm champai soren hemant soren land scam case update
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (22:49 IST)

Jharkhand Politics : हैदराबाद नहीं जा सके गठबंधन के विधायक, कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसल

Hyderabad
झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के विधायक आज रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे लेकिन खराब मौसम के कारण चार्टर्ड प्लेन को उड़ने की इजाजत नहीं मिल पाई इसलिए सभी विधायक रांची सर्किट हाउस लौट आए। 
विधायक 2 घंटे से ज्यादा प्लेन में बैठे रहे। रांची एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन के जरिए 33 विधायक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जा रहे थे है।
हैदराबाद जानेवाले विधायकों में झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले के विधायक शामिल थे। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है।एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड प्लेन में विधायक काफी देर तक बैठे रहे।

घने कोहरे की वजह से विमान को उड़ने की इजाजत एटीसी ने नहीं दिया। इसके बाद सभी विधायक विमान से नीचे उतर गए और बस से फिर स्टेट गेस्ट हाउस रांची लौट आए।
ये भी पढ़ें
Gyanvapi Case : मुस्लिम पक्ष ने दी फैसले को चुनौती, High Court से की यह अपील