1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand Assembly will pass a resolution against SIR during the monsoon session

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

Jharkhand Assembly
Motion against SIR: झारखंड में सत्तारूढ़ 'इंडिया' (India) गठबंधन के विधायकों ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)  के खिलाफ मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया। गठबंधन ने सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का तार्किक जवाब देने का भी फैसला किया।ALSO READ: झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक
 
मानसून सत्र में 5 कार्यदिवस होंगे : मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 7 अगस्त को समाप्त होगा और इसमें 5 कार्यदिवस होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक के दौरान बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ‘इंडिया’ गठबंधन निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ है और हम भी इसका विरोध करते हैं।ALSO READ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के मुद्दे पर भी चर्चा की। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्होंने सत्र के दौरान विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार