सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : ठंड का कहर जारी, कश्मीर में चिल्लईकलां, राजस्थान में तापमान शून्य से नीचे...
- उत्तर भारत कांपा, कई इलाकों में तापमान माइनस में, श्रीनगर में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा...
- जम्मू कश्मीर में भयानक सर्दी ने तोड़े सभी रिकार्ड
- बीते साल रक्तरंजित रहा कश्मीर, रिकॉर्डतोड़ आतंकवादी मार गिराए
- कश्मीर में सेना ने 2018 में रिकॉर्ड 311 आतंकी मार गिराए
बर्फबारी के बाद श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को हालिया बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन के कारण ऐहतियातन शुक्रवार को बंद कर दिया गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर में दोपहर से मध्यम से भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके बाद लोगों को शुष्क मौसम से राहत मिली है।
मंडलीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर से पूरे कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। सड़कों को वक्त पर साफ करने के लिए लोगों और मशीनरी को लगाया गया है ताकि आवश्यक सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान हो। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और मौसम की स्थिति में सुधार के बाद ही यातायात शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई थी और हालिया बर्फबारी ने घाटी में शुष्क मौसम की स्थिति को समाप्त कर दिया। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों विशेषकर बच्चों में सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। बर्फबारी ने पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे पर चमक ला दी है। उन्हें अब अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
