1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu-Kashmir Terror attack in police station

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

Terror attack
दक्षिणी कश्‍मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकवादियों ने एक पुलिस स्‍टेशन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। 
 
हमले के बाद आतंवकादी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक आतंकवादी इसी इलाके में छिपे हुए हैं। 
 
सुरक्षा बल के जवान आतंकियों की पकड़ के लिए घर-घर की तलाशी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंवादियों ने पुलिस स्‍टेशन पर चारों से तरफ से हमला किया। वे शहीद पुलिसकर्मी की राइफल लेकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकवादी एफआईआर दर्ज कराने के नाम पर पुलिस थाने में घुसने में कामयाब हुए।
अगला लेख
लखनऊ : पुलिस फायरिंग में एप्पल अधिकारी की मौत, सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपए के मुआवजे का भरोसा, अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार