मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu-Kashmir security forces encounter
Written By
Last Modified: श्रीनगर , शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (08:13 IST)

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, मारा गया हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर

Jammu-Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के चौगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया।
 
खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में वॉन्टेड आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर गुलजार पद्दार भी मारा गया है। आतंकियों के मारे जाने के बाद बारामूला और काजीगुंड के बीच रेलवे सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। पांच आतंकियों के छिपने की सूचना मिली थी।
ये भी पढ़ें
गिरते रुपए, बढ़ते चालू खाता घाटे को काबू में रखने के लिए सरकार उठा रही है यह बड़ा कदम