शनिवार, 7 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ice cream busted in Telangana social media
Last Modified: तेलंगाना। , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (11:37 IST)

हैदराबाद : आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद : आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार - ice cream busted in Telangana social media
आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया है। सोशल मीडिया से अधिकारियों को यह जानकारी मिली। इसके बाद आइसक्रीम की फैक्टरी पर छापेमारी कार्रवाई की गई। 
एक अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचना अपराध है। भाषा