dharma sangrah
Tue, 8 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hockey players

हॉकी के पूर्व खिलाड़ी की पत्नी ने छुरा घोंपकर हत्या की

Hockey players
मुंबई। उपनगरीय मलाड में किसी विवाद को लेकर 52 वर्षीय एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने छुरा घोंपकर हत्या कर
 दी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अप्पैया चेनंदा और उनकी पत्नी अमिता की अपराह्न 1 बजे के करीब किसी मुद्दे पर बहस हुई। विवाद ने बढ़कर लड़ाई का रूप लिया और झगड़े के दौरान अमिता ने अपने पति को छुरा घोंप दिया।
 
मलाड थाने से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यद्यपि हत्या के पीछे की मंशा का पता लगाया जाना बाकी है। हत्या के पीछे का तात्कालिक कारण विवाद लगता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर में किशोर सहित 2 लोगों की हत्या