Hanuman Chalisa
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir

कश्मीर में किशोर सहित 2 लोगों की हत्या

Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर के शोपियां जिले में अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने एक किशोर सहित 2 लोगों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने रात के 8 बजे शोपियां में मलिक मोहल्ला में केबल ऑपरेटर हिलाल अहमद मलिक को उसके घर के समीप गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मलिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलिक की हत्या में शामिल 2 आतंकियों की पहचान जुबैर तुरे और उमर नजीर के तौर पर हुई है। इससे पहले शोपियां के धोबीपुरा में बगीचे से एक किशोर का शव बरामद किया गया। गौहर अहमद डार (17) के सिर में गोली मारकर हत्या की गई। पिछले 24 घंटे में अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिण कश्मीर में 3 हत्याएं कीं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रंप अमेरिकी योजना को लेकर राष्ट्र को करेंगे संबोधित