शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hindu women leader
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (11:34 IST)

सबरीमाला : हिन्दू महिला नेता की गिरफ्तारी के विरोध में केरल में हड़ताल

सबरीमाला : हिन्दू महिला नेता की गिरफ्तारी के विरोध में केरल में हड़ताल - Hindu women leader
कोच्चि। भगवान अयप्पा स्वामी के दर्शन के लिए सबरीमाला जा रहीं संघ परिवार की वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों ने शनिवार को केरल में सुबह से शाम तक हड़ताल बुलाई।


विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष एसजेआर कुमार ने आरोप लगाया कि हिन्दू येक्यावेदी प्रदेश अध्यक्ष केपी शशिकला को पुलिस ने सबरीमाला के निकट माराकोट्टाम से शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया। कुमार ने बताया कि वे भगवान की पूजा करने के लिए पूजन सामग्री लेकर पहाड़ी पर चढ़ रही थीं, उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल सरकार सबरीमाला मंदिर को नष्ट करना चाहती है। विहिप नेता ने कहा कि हड़ताल के दौरान जरूरी सुविधाओं और अयप्पा श्रद्धालुओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अयप्पा स्वामी मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद मंदिर तीसरी बार खुला है। शनिवार से शुरू हो रही दो महीने लंबी तीर्थयात्रा के लिए मंदिर शुक्रवार को खुला। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

41 दिनों तक चलने वाला मंडलम उत्सव मंडला पूजा के बाद 27 दिसंबर को संपन्न होगा जब मंदिर को अथाझापूजा के बाद शाम को बंद कर दिया जाएगा। यह 30 दिसंबर को मकराविलक्कू उत्सव पर फिर से खुलेगा। मकराविलक्कू उत्सव 14 जनवरी को मनाया जाएगा जिसके बाद मंदिर 20 जनवरी को बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
कराची में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 8 घायल, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी