शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal Pradesh : cow falls from mountain on car
Written By
Last Updated : मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (09:44 IST)

हिमाचल में पहाड़ी से कार पर गिरी गाय, कार का हुआ यह हाल...

हिमाचल में पहाड़ी से कार पर गिरी गाय, कार का हुआ यह हाल... - Himachal Pradesh : cow falls from mountain on car
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक गाय पहाड़ी से गिर गई। गाय नीचे सड़क से गुजर रही कार पर जा गिरी। कार चालक हड़बड़ा गया और कार बेकाबू होकर करीब 250 फुट नीचे नदी में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी लापता है।
 
बताया जा रहा है कि कार पर गाय गिरने से चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। कार नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 
 
पुलिस ने कार के भीतर से ड्राइवर का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। हादसे के समय पत्नी भी कार में ही मौजूद थी, उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल