1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hero killed in Police encounter

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया हीरो, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Police encounter
आरा। बिहार में भोजपुर जिले के पीरो थाना के जितौरा बाजार के निकट पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी हीरो मारा गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि भोजपुर जिले का कुख्यात अपराधी हीरो उर्फ मनीष (22) मंगलवार रात जितौरा बाजार के निकट एक बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से अपने साथियों के साथ आया हुआ है। सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ जितौरा बाजार के निकट घेराबंदी की।
 
पुलिस को देखते हीं अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस घटना में हीरो मारा गया। पुलिस ने पीछा कर कुख्यात अपराधी कुंदन समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि हीरो जिले के बड़हरा थाना के बिंदगांवा गांव का निवासी था और पुलिस से उसकी दो लोगों की हत्या करने समेत कई आपराधिक मामलों में तलाश थी। शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
यूपी में बदले कई जगहों के नाम, योगी के मंत्री नाराज