1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hema Malini remembered Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज को हेमा मालिनी ने किया याद, बोलीं- वे विशाल व्यक्तित्व वाली महिला थीं...

Sushma Swaraj
मथुरा। मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए कहा कि वह उनकी मित्र एवं राजनीति में उनको रास्ता दिखाने वाली उनकी मार्गदर्शक थीं। वे सभी को प्यार करने वाली एक विशाल व्यक्तित्व वाली महिला थीं।

हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप जारी कर उन्हें याद करते हुए कहा, समय कितनी तेजी से बीत जाता है, जिसका हमें एहसास भी नहीं हो पाता। सुषमा जी को हमसे विदा हुए एक वर्ष पूरा हो गया और हमें पता भी न चला।

उन्होंने कहा, वे सभी को प्यार करने वालीं, सभी की चिंता करने वालीं और आश्चर्यजनक रूप से सभी का ध्यान रखने वाली महिला थीं। वे बड़े विशाल हृदय वाली नेता थीं। वे मुझे बहुत चाहती थीं। समय-समय पर मेरी मदद करती थीं।

उन्होंने कहा, मेरे राजनीतिक करियर में उन्होंने मेरा हर जरूरत पर मार्गदर्शन किया। आज मुझे वे बहुत याद आ रही हैं। उनके साथ रहकर किसी की भी निराशा दूर हो जाती थी।(भाषा)
अगला लेख
Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 10483 नए मामले, 300 मरीजों की मौत