1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rains in Pune Maharashtra

Maharashtra : पुणे में भारी बारिश, बाढ़ग्रस्त गांव से 70 लोगों का किया रेस्‍क्‍यू

Heavy rains in Pune Maharashtra
Maharashtra weather update News : महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों के जलमग्न होने से सोमवार आधी रात के बाद करीब 70 लोगों को निकाला गया। थेउर गांव के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद, पीएमआरडीए के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की एक टीम को भेजा गया। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुणे शहर और जिले के अन्य हिस्सों में रविवार देर रात से भारी बारिश हुई।
अग्निशमन अधिकारी विजय महाराज ने बताया, थेउर गांव के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद, पीएमआरडीए के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की एक टीम को भेजा गया। भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ क्योंकि नाला कुछ जगहों पर संकरा था, जिससे पानी सड़कों पर आ गया। एहतियात के तौर पर हमने कुछ घरों से 60 से 70 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि सुबह तक पानी कम हो गया और स्थिति सामान्य हो गई। इस बीच, भारी बारिश के कारण जिले के हडपसर क्षेत्र के कई स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर के लोहेगांव वेधशाला ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में 129.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
एमपी में बनेगा इंजीनियर्स रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सीएम डॉ.मोहन ने क्यों कहा भगवान हनुमान के समान हैं हमारे इंजीनियर?