सम्बंधित जानकारी
- क्या राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए सड़क पर लोगों पर पानी बरसाया जा रहा है...जानिए सच...
- मौसम अपडेट : प्रचंड गर्मी से झुलसा देश, भोपाल-इंदौर में साल का सबसे गर्म दिन, खरगोन में पारा पहुंचा 47 के पार
- मौसम अपडेट, भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, टूट सकता है 118 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने चेताया
- उत्तर भारत में तेज गर्मी का कहर, साइक्लोन के कारण मानसून में हो सकती है देरी
- मौसम अपडेट: देश में सबसे ज्यादा तापमान मप्र के खरगोन में, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी चल सकती है लू
Heavy heat in Gujarat। गुजरात बना भट्टी, 44.1 डिग्री के साथ सबसे HOT गांधीनगर
अहमदाबाद। गुजरात में गांधीनगर 44.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सोमवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। गर्म हवाओं के प्रभाव से सड़कें सुनसान नजर आईं और भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मनोरमा मोहंती ने बताया कि मंगलवार से लू और ताप लहर नहीं रहेगी। हवा की दिशा बदलने के कारण राज्य के तटवर्ती इलाकों में 3 से 4 डिग्री और अंदरुनी इलकों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र में अमरेली का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि सुरेन्द्रनगर में यह 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राजकोट में यह 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कच्छ के कांडला हवाई अड्डा 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
अहमदाबाद में सोमवार को भी अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस ही रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वडोदरा में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस जबकि सूरत में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अंधड़ और बारिश के आसार : चंडीगढ़ से खबर है कि पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 2 दिन आंशिक बादल छाए रहने तथा पहली तथा 2री मई को अंधड़ और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्के बादल छाए रहेंगे और उसके बाद अगले 2 दिनों में अंधड़ तथा हल्की बारिश के आसार हैं। क्षेत्र में पिछले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हुई तथा नारनौल सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। वहां का पारा 43 डिग्री, हिसार 42 डिग्री, भिवानी तथा रोहतक का पारा 41 डिग्री, अंबाला तथा करनाल 40 डिग्री और चंडीगढ़ का पारा 39 डिग्री रहा।
पंजाब में भी गर्मी ने जोर पकड़ा : पंजाब में भी गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। अमृतसर तथा लुधियाना का पारा 39 डिग्री, पटियाला 40 डिग्री रहा। दिल्ली 42 डिग्री, श्रीनगर 24 डिग्री और जम्मू 38 डिग्री रहा।
हिमाचल प्रदेश में शिमला 27 डिग्री, मनाली 26 डिग्री, भुंतर 33 डिग्री, धर्मशाला 28 डिग्री, कल्पा 23 डिग्री, सोलन 32 डिग्री, सुंदरनगर 35 डिग्री, कांगड़ा 34 डिग्री, नाहन 34 डिग्री और ऊना 40 डिग्री रहा। अगले 2 दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं।
