सम्बंधित जानकारी
- फड़णवीस ने भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में हार का ठीकरा खराब ईवीएम और सूखे पर फोड़ा
- कर्नाटक में कांग्रेस को मिलेगा गृह, जद (एस) के पास होगा वित्त विभाग
- 10 लाख करोड़ की लूट और सिर्फ एक पैसे की छूट, जनता से घिनौना मजाक
- कर्नाटक में मेकुन से आफत की बारिश, 9 घंटे तक मूसलाधार, प्री-मानसून में बाढ़ जैसे हालात
- नीतीश ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा, क्या एनडीए से होंगे अलग?
कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी 6 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे
बेंगलुरु। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी नीत जनता दल (सेक्यूलर) और कांग्रेस गठबंधन सरकार का 6 जून को विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में दोनों पार्टियों के बीच काफी गहमागहमी के बाद सहमति बनने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने शुक्रवार को यहां बताया कि 6 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे बाद होगा। दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मंत्रिमंडल में कितने सदस्यों को जगह दी जाएगी?
इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने सरकार को 5 साल तक चलाने के लिए एक औपचारिक करार भी किया है और 2019 के लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ने का निर्णय भी लिया है। (वार्ता)
