सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Haryana board results : Haryana class 10th results
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 मई 2019 (16:10 IST)

Haryana board result : हरियाणा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

Haryana board results
चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के लगभग घोषित कर दिया। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।
 
परिणाम के मुताबिक 497 अंक लेकर 4 बच्चे संयुक्त रूप प्रदेश में प्रथम रहे, जबकि 496 अंकों के साथ चार विद्यार्थी छात्र संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर 8 बच्चे रहे, जिन्हें 495 अंक प्राप्त हुए।  
 
परिणाम की घोषणा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने की। हरियाणा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 57.39% रहा, जबकि 2018 में परिणाम 51.15 फीसदी रहा था। 
 
इस बार कुल 3 लाख 64 हजार 967 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थी bseh.org.in और haryana.indiaresults.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस