बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. hand fed water to cobra
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (11:33 IST)

कोबरा को अपने हाथ से पिलाया पानी, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

cobra snake
गर्मी शुरू हो रही है। इस मौसम में पानी को अमृत माना जाता है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो वह तो कैसे भी अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन मूक पशु-पक्षी और जानवर गर्मी में प्यास से तड़पते रहते हैं। कुछ लोग गर्मी में अपने घर के बाहर और छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

 
कोबरा सांप का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उसे बोतल पानी पिलाता दिख रहा है। यही नहीं प्यासा कोबरा बेहद आराम से इस पानी को पीता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उसने पहली बार किसी सांप को पानी पीते देखा है। यूजर ने लिखा कि मैंने सुना था कि सांप पानी नहीं पी सकता।