सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक में बाढ़ से स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला
- तटरक्षक बल ने दमन में समुद्र तट से एक व्यक्ति को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
- पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई में उड़ाया ड्रोन, बिल्डर के खिलाफ केस
- तेलंगाना के मंत्री बोले, अग्निपथ विरोधी आंदोलन भारत में बेरोजगारी के संकट को दर्शाता है
- बलिया में अग्निपथ स्कीम का विरोध, युवाओं ने रेल की बोगियों में लगाई आग
गुरमीत राम रहीम एक महीने की पैरोल पर रिहा
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने की पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार सुबह रोहतक की जेल से बाहर आया।
हरियाणा के कारागार मंत्री रंजीत चौटाला ने बताया कि 30 दिन की पैरोल रोहतक संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों की सिफारिश पर दी है। सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
मंत्री के अनुसार, सिंह ने अपनी याचिका में कहा था कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम जाना चाहता है। पैरोल के लिए मंजूरी दिए जाने से पहले बागपत में प्रशासन से अनुमति ली गई थी।
डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।
इससे पहले, फरवरी में पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।
