1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat Govt to form committee for Uniform Civil Code implementation

Uniform Civil Code : यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, कमेटी गठित करने को दी मंजूरी

Gujarat Assembly Elections 2023
अहमदाबाद। Uniform Civil Code News : गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने बड़ा दांव खेला है। राज्य की भाजपा सरकार ने शनिवार को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया।
 
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इसे भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।
 
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा समिति की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और इसमें तीन से चार सदस्य होंगे।
 
इससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में यूसीसी लागू करने की घोषणा की थी।  भाषा Edited by Sudhir Sharma
अगला लेख
असम के हैलाकांडी में 4 मजदूरों की मौत, कुएं की कर रहे थे सफाई