1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gonda teenager raped

UP के गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Gonda teenager raped
Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रास्ते में अकेला देखकर आरोपी ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। मामले की जांच जारी है।
थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बुधवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह काम निपटाकर अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले इश्तियाक (26) ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाठक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CJI चंद्रचूड़ बोले, प्रतिबद्धता के साथ जागा हूं और संतुष्टि के साथ सोता हूं