1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. girl tampering Delhi

दिल्ली में 11 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, बुजुर्ग गिरफ्तार

Delhi
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक 11 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में 67 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब 11 साल की बच्ची आरोपी के दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस के पास मंगलवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उसके कुछ चीजें दिखाने के बहाने उसे शरीर को अनुचित तरीके से छुआ था। पुलिस के उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने की संभावना है जिसने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाया था और उसे फैलाया था। लड़की ने पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी बेटी से पहले भी छेड़छाड़ की है। (भाषा) 
अगला लेख
उ. कोरियाई परमाणु मुद्दे का सैन्य विकल्प समाधान नहीं : चीन