1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. girl burnt by relatives in jaipur

रुपयों के विवाद में रिश्तेदारों ने महिला को जलाया, मौत

jaipur
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रुपयों के विवाद में रिश्तेदारों ने महिला को जिंदा जला दिया। आग से झुलसने के बाद उसे सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक (जयपुर-ग्रामीण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि घटना 10 अगस्त को रायसर थाना क्षेत्र की है जहां पैसों के विवाद को लेकर महिला अनीता के रिश्‍तेदारों ने उसे आग लगा दी थी। इलाज के दौरान बीती रात महिला की मौत हो गई।
 
अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बयान के आधार पर उसके रिश्‍तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि 10 अगस्त को आरोपियों ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी।
 
आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए मामला दर्ज किया गया था। आरोपी, महिला के रिश्तेदार हैं और उसके घर के पास रहते हैं।
अगला लेख
कांग्रेस ने बिल्कीस बानो मामले को लेकर गुजरात और केंद्र सरकार को घेरा