सम्बंधित जानकारी
- हैदराबाद का इस तरह हुआ था भारतीय संघ में विलय
- GHMC चुनाव परिणाम, किसान आंदोलन समेत इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...
- हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज
- ओवैसी बोले- मैं हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी लैला हूं और मेरे कई मजनू हैं...
- औवेसी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- हैदराबाद को करेंगे निजाम संस्कृति से मुक्त
GHMC Results 2020 Live : दूसरे नंबर के लिए BJP और AIMIM के बीच कड़ी टक्कर
हैदराबाद। हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (Greater Hyderabad Municipal Elections 2020) की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, हैदराबाद नगर निकाय में टीआरएस सबसे बड़े दल के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...
| BJP | 35 |
| TRS | 71 |
| AIMIM | 42 |
| Others | 02 |
04:35 PM, 4th Dec
-अभी तक मिले रुझानों के अनुसार टीआरएस 71 सीटों पर बढ़त के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है, जबकि दूसरे नंबर के लिए भाजपा और टीआरएस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। भाजपा ने इस चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है।
-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता एवं पूर्व महापौर मोहम्मद माजिद हुसैन ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में मेहदीपट्टनम वार्ड से जीत हासिल की है।
03:42 PM, 4th Dec
-ओवैसी की एआईएमआईएम दूसरे नंबर पर है जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंची।
02:53 PM, 4th Dec
-भाजपा नेता संबित पात्रा का बड़ा बयान, आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में बनेगी भाजपा की सरकार।
-अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, पिछले चुनाव की तुलना में टीआरएस को नुकसान हुआ है और बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है।
12:42 PM, 4th Dec
-हैदराबाद के चुनाव रुझानों में बड़ा उलटफेर।
-टीआरएस फिर भाजपा से आगे निकली।
11:46 AM, 4th Dec
-भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर शेयर की माता लक्ष्मी की फोटो, लिखा भाग्यनगर।
-उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने का वादा किया था।
भाग्यनगर pic.twitter.com/2wgFgSeCMR
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 4, 2020
11:40 AM, 4th Dec
-भाजपा नेता किरीट सोमैया का ट्वीट, हैदराबाद में जीत हमारी है, अगले साल मुंबई की बारी है।
Hyderabad me Jeet Hamari Hai
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) December 4, 2020
Agle Saal Mumbai ki Bari Hai
हैदराबाद मे जीत हमारी है,
अगले साल मुंबई की बारी है
( मुंबई महापालिका BMC ) @BJP4India @BJP4Maharashtra @Dev_Fadnavis @ChDadaPatil
11:30 AM, 4th Dec
-तेलंगाना के भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा, साल 2023 में यहां बीजेपी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं जो आपको यहां दिख रहा होगा। साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे।
-उन्होंने कहा कि BJP लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे।
11:26 AM, 4th Dec
-भाजपा के महासचिव बीएल संतोष ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुरुआती लीड के लिए बधाई दी।
11:33 AM, 4th Dec
-हैदराबाद में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत।
-शुरुआती रुझानोंं में 85 सीटों पर भाजपा, 37 पर टीआरएस आगे। ओवैसी की एआईएमआईएम ने 17 सीटों पर बनाई बढ़त।
-2016 के चुनाव में AIMIM को 44, भाजपा को 4, टीआरएस को 99, टीडीपी को 1 और अन्य के खाते में 2 सीटें आई थीं।
09:44 AM, 4th Dec
-पहले डाक मतों की गणना की जा रही है तथा बाद में मतदान केंद्रवार मतपत्रों की गिनती की जायेगी। मतगणना के लिए 8152 कर्मी लगे हुए हैं।
-जीएचएमसी के 150 वार्डों पर एक दिसबंर को मतदान हुए थे जिनमें एक ओल्ड मार्केट वार्ड के लिए गुरुवार को पुनर्मतदान कराए गए।
08:08 AM, 4th Dec
-हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी।
-30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में तैनात किया गया है।
Telangana: Counting for Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) elections underway; visuals from LB Stadium counting centre. #GHMCPolls pic.twitter.com/RP486Dw7xy
— ANI (@ANI) December 4, 2020
08:08 AM, 4th Dec
-इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने किया था प्रचार।
-एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे।
08:07 AM, 4th Dec
-मतगणना की पूरी प्रक्रिया को प्रत्येक मतगणना केन्द्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा।
-चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, लिहाजा नतीजों के बारे में शाम या रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी।
