सम्बंधित जानकारी
- Indian Army में पहली बार सेना पुलिस में शामिल होंगी महिलाएं, 17 वर्षों तक हर वर्ष 100 महिला जवानों की भर्ती
- 575 कश्मीरी देशसेवा के लिए सेना में भर्ती, अक्टूबर में 2000 और कश्मीरी युवक होंगे भर्ती
- 'नापाक' हरकत, गुरेज में गरजीं तोपें, 30 भारतीय घर तबाह
- अगर चीन 100 बार तो हम 200 बार विवादित क्षेत्र में घुसे, दादागिरी का दबंगता से दिया जवाब : नरवाने
- भारतीय सेना के जांबाज अनिल पुरी ने विदेश में भारत का सिर ऊंचा किया
General KJS Dhillon | भारतीय सेना ने किया पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहा है। इसका खुलासा भारतीय सेना ने किया। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। हमने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतंकियों का वीडियो भी जारी किया गया।
