1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army Military Jawans

Indian Army में पहली बार सेना पुलिस में शामिल होंगी महिलाएं, 17 वर्षों तक हर वर्ष 100 महिला जवानों की भर्ती

Indian Army
नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) अगले 17 वर्षों तक हरेक साल 100 महिला जवानों को सैन्य पुलिस में भर्ती करेगी। सेना के सूत्रों के मुताबिक 100 महिला जवानों के पहले जत्थे की बहाली की प्रक्रिया जारी है तथा इनका प्रशिक्षण इस वर्ष दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महिला जवानों के प्रशिक्षण की अवधि भी पुरुष जवानों की ही तरह 61 हफ्तों की होगी।
 
सूत्रों के मुताबिक अब तक महिलाएं विभिन्न प्रतिष्ठानों का हिस्सा थीं, लेकिन केवल अधिकारियों के रूप में। पहली बार सैनिकों के रूप में महिलाओं को सेना में शामिल किया जाएगा।
 
वर्तमान में महिलाओं को चिकित्सा, शिक्षा, कानूनी, सिग्नल और इंजीनियरिंग विंग में चयनित भूमिका के लिए भर्ती किया जाता है और वह भी केवल अधिकारियों के रूप में। सैनिकों द्वारा नियमों और कायदों के उल्लंघन को रोकने के लिए सैन्य पुलिस छावनी और सेना के प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखता है।
अगला लेख
सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढहने से 2 की मौत, 3 घायल